शेयर मंथन में खोजें

सर्राफा में तेजी का रुझान - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों में मिला-जुला रुझान रहने की संभावना है। सोने की कीमतों में तेजी रह सकती है और कीमतों को 48,600 रुपये के स्तर पर अड़चन के साथ 48,000 रुपये पर सहारा रह सकता है।

चांदी में निचले स्तर पर खरीदारी होने की संभावना है और कीमतों को 65,500 रुपये के स्तर पर रुकावट के साथ 64,300 रुपये पर सहारा रह सकता है। कमजोर डॉलर के कारण सितंबर की शुरुआत के बाद से सोने की कीमतें कल अपने उच्चतम स्तर पर पहुँच गयी जबकि निवेशकों ने इस सप्ताह जारी होने वाले अमेरिकी मुद्रास्फीति के आँकड़ों का इंतजार किया। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अधिकारी इस बहस पर केंद्रित हैं कि अर्थव्यवस्था कितनी और नौकरियाँ जोड़ सकती है, और कितनी देर तक उच्च मुद्रास्फीति को सहन किया जा सकता है।

प्रमुख केंद्रीय बैंकों ने पिछले सप्ताह संकेत दिया था कि निकट अवधि में ब्याज दरें कम बनी रहेंगी, जिससे गैर-यील्ड वाले सोने की माँग को बढ़ावा मिला और अगस्त के अंत के बाद से सोने की कीमतों में सबसे अधिक साप्ताहिक बढ़त दर्ज करने में मदद मिली। अवैध व्यापार से निपटने के प्रयास में, संयुक्ता अरब अमीरात की सोने की सभी रिफाइनरियों को वार्षिक ऑडिट से गुजरना होगा ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि उनके आपूर्तिकर्ता जिम्मेदार हैं। रूस के वित्त मंत्रालय ने कहा कि रूस ने जनवरी और सितंबर के बीच 256.54 टन सोने का उत्पादन किया, जबकि 2020 में इसी अवधि में 253.77 टन था। (शेयर मंथन, 10 नवंबर 2021)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख