शेयर मंथन में खोजें

सर्राफा की कीमतों में मुनाफा वसूली की संभावना - एसएमसी

सोने में मुनाफा वसूली होने की संभावना है। सोने की कीमतों को 48,000 रुपये के स्तर पर बाधा के साथ 47,200 रुपये पर सहारा रह सकता है।

चांदी में निचले स्तर पर खरीदारी होने की संभावना है और कीमतों को 63,400 रुपये के स्तर पर बाधा के साथ 62,000 रुपये पर सहारा रह सकता है। जो बाइडेन द्वारा फेड चेयरमैन पॉवेल को दूसरे चार साल के कार्यकाल के लिए नामित करने के बाद डॉलर इंडेक्स 16 महीने के उच्च स्तर पर पहुँचने और ट्रेजरी की यील्ड में तेजी एवं ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना के कारण कल सोने की कीमतें लगभग 1% गिरकर लगभग तीन सप्ताह के निचले स्तर पर आ गयी। डॉलर सूचकांक 16 महीने के उच्च स्तर पर पहुँचने के बाद स्थिर रहा और अमेरिकी ट्रेजरी की यील्ड में मजबूती दर्ज की गयी।

निवेशकों का अनुमान हैं कि पॉवेल उस गति को बढ़ायेंगे जिस गति से केंद्रीय बैंक मौद्रिक नीति को सामान्य कर रहा है ताकि उपभोक्ता कीमतों में बढ़ोतरी से बेहतर तरीके से निपटा जा सकें। पॉवेल और ट्रेजरी सचिव जेनेट येलेन अगले सप्ताह सीनेट बैंकिंग समिति के समक्ष पेश होने के लिए तैयार हैं। पिछले हफ्ते पांच महीने के उच्चतम स्तर 1,876.90 डॉलर प्रति औंस को छूने के बाद से सोने की कीमतों में करीब 100 डॉलर की गिरावट हुई है। एसपीडीआर गोल्ड ईटीएफ की होल्डिंग 6.1 टन बढ़ी है। एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट ने कहा कि मंगलवार को उसकी होल्डिंग 985 टन से 0.6% बढ़कर 991.11 टन हो गयी। (शेयर मंथन, 24 नवंबर 2021)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!