शेयर मंथन में खोजें

सर्राफा की कीमतों में नरमी का रुझान - एसएमसी

सर्राफा में खरीदारी होने की संभावना है। सोने की कीमतों को 48,200 रुपये पर सहारा और 48,800 रुपये पर बाधा रह सकता है।

चांदी की कीमतों में नरमी रहने की संभावना है और कीमतों को 64,500 रुपये के स्तर पर रुकावट के साथ 63,400 रुपये पर सहारा रह सकता है। यूक्रेन में तनाव बढ़ने पर नाटो ने अपनी गतिविधियाँ बढ़ा दी है और संयुक्त राज्य अमेरिका ने सैनिकों को सावधान कर रखा है, जबकि संयुत्तक्त राज्य अमेरिका द्वारा अपने राजनयिकों के परिवार के सदस्यों को यूक्रेन छोड़ने का आदेश देने के एक दिन बाद ब्रिटेन ने कहा कि वह यूक्रेन में अपने दूतावास से कुछ कर्मचारियों और आश्रितों को वापस बुला रहा है। बेंचमार्क अमेरिकी 10-वर्षीय ट्रेजरी यील्ड कल एक सप्ताह के निचले स्तर पर आ गयी, जिससे गैर-ब्याज वाले बुलियन रखने की अवसर लागत कम हो गयी।

निवेशक फेड की दो दिवसीय नीति बैठक पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, जो मंगलवार से शुरू हो रही है, जिसमें उम्मीद है कि केंद्रीय बैंक संकेत देगा कि मार्च में 25 आधार अंकों की दर बढ़ाने की योजना बनायी है। सूडान आवश्यक वस्तुओं के आयात को पूरा करने के लिए सोने के निर्यात में बढ़ोतरी करेगा क्योंकि यह तख्तापलट के बाद आर्थिक मंदी के दौरान विदेशी सहायता के बिना 2022 के नये बजट को शुरू कर रहा है। (शेयर मंथन, 25 जनवरी 2022)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख