शेयर मंथन में खोजें

सर्राफा बाजार में नरमी का रुझान - एसएमसी

सर्राफा की कीमतें गिरावट के साथ खुल सकती है लेकिन सीमित दायरे में कारोबार होने की संभावना है।

सोने की कीमतों को 50,200 रुपये पर सहारा और 51,100 रुपये पर बाधा रह सकता है। चांदी की कीमतों में नरमी रहने की संभावना है और कीमतों को 67,200 रुपये के स्तर पर रुकावट के साथ 66,200 रुपये पर सहारा रह सकता है। आज सोने की कीमतों में कल आज नरमी देखी जा रही है लेकिन कीमतें सितंबर 2020 के बाद से सबसे अधिक तिमाही बढ़त की ओर अग्रसर है क्योंकि रूस-यूक्रेन के बीच संघर्ष के कारण सुरक्षित निवेश के लिए सर्राफा की माँग में बढ़ोतरी हुई। डॉलर इंडेक्स पिछले सत्रा में लगभग एक महीने के निचले स्तर पर आ गया, जिससे अन्य मुद्रा धारकों के लिए सोना सस्ता हो गया। ईडी एंड एफ मैन कैपिटल मार्केट्स के एक विश्लेषक एडवर्ड मीर ने कहा, रूस-यूक्रेन की स्थिति, जो कल सुध्रती दिख रही थी, अब फिर से बिगड़ रही है जिससे सोने की कीमतों को मदद मिल सकती है।

क्रेमलिन ने बुधवार को इस बात का स्वागत किया कि कीव ने यूक्रेन में संघर्ष को समाप्त करने के लिए लिखित रूप में अपनी माँग रखी है, लेकिन कहा कि अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। रूस द्वारा कीव और उत्तरी यूक्रेन में सैन्य अभियानों में कटौती करने का वादा करने के बाद मंगलवार को सोने की कीमतों में 1.8% की गिरावट हुई थी, लेकिन कीमतें रिकवरी करते हुये केवल 0.2% की गिरावट पर बंद हुई। बाजार अमेरिकी 2-वर्ष प्रति 10-वर्ष के ट्रेजरी यील्ड कर्व पर भी कड़ी नजर रख रहे हैं क्योंकि बॉन्ड निवेशकों ने शर्त लगाई है कि बढ़ती मुद्रास्फीति को काबू में करने के लिए फेडरल रिजर्व की आक्रामक नीति से अमेरिकी अर्थव्यवस्था को नुकसान हो सकता है। (शेयर मंथन, 31 मार्च 2022)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख