शेयर मंथन में खोजें

सर्राफा बाजार में नरमी का रुझान - एसएमसी

सर्राफा की कीमतें गिरावट के साथ खुल सकती है लेकिन सीमित दायरे में कारोबार होने की संभावना है।

सोने की कीमतों को 51,000 रुपये पर सहारा और 51,600 रुपये पर अड़चन रह सकता है। चांदी की कीमतों में नरमी रहने की संभावना है और कीमतों को 67,300 रुपये के स्तर पर रुकावट के साथ 66,200 रुपये पर सहारा रह सकता है। अमेरिकी रोजगार के बेहतर आँकड़ों के बाद डॉलर और ट्रेजरी यील्ड के मजबूत होने के बीच यूक्रेन के बिगड़ते संकट के कारण सुरक्षित-निवेश की माँग के कारण आज सोने की कीमतों में सपाट कारोबार हो रहा है। ब्याज दरों में बढ़ोतरी की उम्मीदों के कारण डॉलर ने आज बढ़त के साथ शुरुआत की जबकि अमेरिकी ट्रेजरी की यील्ड में भी तेजी से बढ़ोतरी हुई। शुक्रवार के आँकड़ों से पता चला है कि अमेरिकी बेरोजगारी पिछले महीने सिर्फ 3.6% रही और दो साल के निचले स्तर पर पहुँच गयी है। इसके बाद निवेशकों ने अनुमान लगाया कि यह दरों में तेजी से वृद्धि करके मुद्रास्फीति से निपटने के फेडरल रिजर्व के संकल्प को मजबूत करेगा।

फेड फंड फ्यूचर्स ने अगले महीने 50 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी का अनुमान लगया है और दो साल की यील्ड 2.4930% के तीन साल के उच्च स्तर पर पहुँच गयी है। यूक्रेन और यूरोपीय अधिकारियों द्वारा रूसी सेना पर अत्याचार का आरोप लगाने के बाद जर्मनी के रक्षा मंत्री ने रविवार को कहा कि यूरोपीय संघ को रूसी गैस के आयात पर प्रतिबंध लगाने पर चर्चा करनी चाहिए। भारत में भौतिक सोने की माँग में पिछले सप्ताह सुधार हुआ क्योंकि घरेलू कीमतों में सप्ताहांत में गिरावट हुई है जबकि शीर्ष उपभोक्ता चीन में खरीदारी कोविड-19 लॉकडाउन के कारण सीमित रही। (शेयर मंथन, 04 अप्रैल 2022)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख