शेयर मंथन में खोजें

एनटीपीसी से एसबीआई तक, एक्सपर्ट ने बताए बड़े दांव; बोले- अब लार्जकैप शेयरों की बारी

बाजार में स्मॉलकैप और मिडकैप शेयरों की मजबूत तेजी के बाद अब एक्सपर्ट का फोकस लार्जकैप कंपनियों की ओर बढ़ता दिखाई दे रहा है।

ट्रेड स्विफ्ट ब्रोकिंग के निदेशक संदीप जैन का कहना है कि अब निफ्टी को नई ऊंचाई तक पहुंचाने की जिम्मेदारी बड़े शेयरों पर होगी। यही वजह है कि उन्होंने कई बड़े और मजबूत लार्जकैप शेयरों में निवेश की सलाह दी है। पावर सेक्टर में NTPC और टाटा पावर मौजूदा स्तरों पर आकर्षक दिखाई दे रहे हैं। वहीं ऑटो सेक्टर में मारुति सुजुकी और हीरो मोटोकॉर्प अभी भी बाजार की तुलना में पीछे हैं और इनमें रिकवरी की अच्छी संभावना बन सकती है। इसके अलावा BPCL को उन्होंने एक मजबूत 'कॉन्ट्रेरियन बेट' बताया, जहां मौजूदा स्तरों पर अच्छा रिस्क-रिवॉर्ड देखने को मिल सकता है।

बैंकिंग सेक्टर में भी उन्होंने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों पर भरोसा जताया। उनके अनुसार, यूनियन बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) जैसे बड़े बैंक बेहतर स्तरों पर उपलब्ध हैं और निवेशकों को इन पर नजर रखनी चाहिए। वहीं टेलीकॉम सेक्टर में भारती एयरटेल को लेकर भी उनका नजरिया सकारात्मक है। उनका मानना है कि यदि भविष्य में जियो का आईपीओ आता है, तो इसका सकारात्मक प्रभाव एयरटेल जैसे प्रतिस्पर्धी शेयरों पर भी देखने को मिल सकता है।

फिलहाल बाजार में जोखिम पहले की तुलना में कम नजर आ रहा है। बैंक निफ्टी, स्मॉलकैप और मिडकैप इंडेक्स पहले ही अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं, जबकि निफ्टी अभी भी अपेक्षाकृत पीछे है। ऐसे में यदि लार्जकैप शेयरों में तेजी आती है तो निफ्टी भी नई चाल पकड़ सकता है। इसी वजह से उन्होंने इस समय मजबूत फंडामेंटल वाले बड़े शेयरों में निवेश को बेहतर रणनीति बताया है।


(शेयर मंथन, 29 जून 2026)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

  • युद्ध, तेल संकट और महँगाई : सरकार क्यों दिखा रही बचत की राह - निवेश मंथन (अप्रैल 2026)

    प्रधानमंत्री मोदी की मितव्ययिता की अपील ने देश में खतरे की घंटी बजा दी है। सरकार हाल तक “सब ठीक है” का भरोसा दिला रही थी, पर अब प्रधानमंत्री ने पूरे देश को एकजुट होकर संकट का सामना करने का संदेश दे दिया है। 

देश मंथन के आलेख