शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी में अगली तेजी लार्जकैप शेयरों से आएगी? एक्सपर्ट ने बताई निवेश की रणनीति

भारतीय शेयर बाजार में हाल के महीनों में स्मॉलकैप, मिडकैप और बैंकिंग शेयरों ने शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन एक्सपर्ट का मानना है कि अब बाजार की अगली बड़ी चाल लार्जकैप शेयरों के दम पर देखने को मिल सकती है।

ट्रेड स्विफ्ट ब्रोकिंग के निदेशक संदीप जैन का कहना है कि निफ्टी अभी तक उतनी तेजी नहीं दिखा पाया है, जबकि बैंक निफ्टी और अन्य प्रमुख इंडेक्स पहले ही अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं। ऐसे में अब बड़े और मजबूत शेयरों में निवेश के अवसर बन रहे हैं। इस समय कई लार्जकैप शेयर आकर्षक वैल्यूएशन पर उपलब्ध हैं। उन्होंने पावर सेक्टर में NTPC और टाटा पावर को पसंदीदा विकल्प बताया। वहीं ऑटो सेक्टर में मारुति सुजुकी और हीरो मोटोकॉर्प को भी ऐसे शेयर माना, जिन्होंने अभी तक बाजार की पूरी तेजी में हिस्सा नहीं लिया है। उनके मुताबिक, इन कंपनियों में रिकवरी की अच्छी संभावना दिखाई दे रही है।

बैंकिंग सेक्टर पर भी एक्सपर्ट का भरोसा कायम है। उनका कहना है कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक जैसे यूनियन बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और भारतीय स्टेट बैंक मजबूत स्तरों पर कारोबार कर रहे हैं और इनमें निवेशकों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। इसके अलावा उन्होंने भारती एयरटेल को भी पसंदीदा लार्जकैप शेयरों में शामिल किया। उनका मानना है कि भविष्य में यदि जियो का आईपीओ आता है तो टेलीकॉम सेक्टर में नई दिलचस्पी बढ़ सकती है, जिसका फायदा एयरटेल जैसे स्थापित खिलाड़ियों को भी मिल सकता है।

मौजूदा बाजार में जोखिम पहले की तुलना में कम दिखाई दे रहा है और बड़े शेयरों में रिस्क-रिवॉर्ड अनुपात बेहतर नजर आता है। उनका मानना है कि यदि निफ्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचना है, तो इसकी अगुवाई लार्जकैप कंपनियां ही करेंगी। ऐसे में निवेशकों को केवल तेजी से भाग चुके स्मॉलकैप शेयरों पर ही नहीं, बल्कि मजबूत फंडामेंटल और आकर्षक वैल्यूएशन वाले बड़े शेयरों पर भी ध्यान देना चाहिए।


(शेयर मंथन, 29 जून 2026)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

  • युद्ध, तेल संकट और महँगाई : सरकार क्यों दिखा रही बचत की राह - निवेश मंथन (अप्रैल 2026)

    प्रधानमंत्री मोदी की मितव्ययिता की अपील ने देश में खतरे की घंटी बजा दी है। सरकार हाल तक “सब ठीक है” का भरोसा दिला रही थी, पर अब प्रधानमंत्री ने पूरे देश को एकजुट होकर संकट का सामना करने का संदेश दे दिया है। 

देश मंथन के आलेख