शेयर बाजार में हाल के उतार-चढ़ाव के बावजूद एक्सपर्ट का मानना है कि बाजार की बुनियादी स्थिति मजबूत बनी हुई है।
ट्रेड स्विफ्ट ब्रोकिंग के निदेशक संदीप जैन का कहना है कि ग्लोबल संकेत सकारात्मक हैं, जीएसटी कलेक्शन और ऑटो सेक्टर के आंकड़े उम्मीद से बेहतर रहे हैं, जबकि कंपनियों के तिमाही नतीजे भी बाजार की अपेक्षा से अच्छे आए हैं। यही वजह है कि बाजार के फंडामेंटल मजबूत नजर आ रहे हैं। तकनीकी संकेत भी तेजी के पक्ष में हैं। निफ्टी ने 200-डे मूविंग एवरेज के ऊपर मजबूती से क्लोजिंग दी है, जबकि स्मॉलकैप और मिडकैप इंडेक्स नए उच्च स्तर पर पहुंच चुके हैं। एक्सपर्ट का कहना है कि इन संकेतों को देखते हुए बाजार में फिलहाल बड़ी कमजोरी की संभावना कम है और निवेशकों को अच्छी कंपनियों पर नजर बनाए रखनी चाहिए।
(शेयर मंथन, 06 अगस्त 2026)
(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)