बाजार में लागू किए गए नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम ने खासकर F&O ट्रेडर्स के सामने नई चुनौतियां खड़ी कर दी हैं।
ट्रेड स्विफ्ट ब्रोकिंग के निदेशक संदीप जैन का कहना है कि कैश मार्केट पहले की तरह 3:30 बजे बंद होता है, लेकिन F&O शेयरों में ट्रेडिंग का समय बढ़ने और रैंडम सेटलमेंट प्रक्रिया के कारण एक्सपायरी के दौरान कीमतों में अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इससे कॉल और पुट ऑप्शन में पोजीशन रखने वाले कई ट्रेडर्स को नुकसान उठाना पड़ा। उनका कहना है कि जब तक बाजार इस नई व्यवस्था के अनुरूप पूरी तरह स्थिर नहीं हो जाता, तब तक ट्रेडर्स को अतिरिक्त सतर्कता बरतनी चाहिए। यदि किसी नियम या प्रक्रिया को लेकर भ्रम हो, तो जोखिम लेने के बजाय कुछ समय तक दूरी बनाए रखना बेहतर रणनीति होगी।
(शेयर मंथन, 06 अगस्त 2026)
(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)