शेयर मंथन में खोजें

भारतीय बाजार में मजबूती, सेंसेक्स (Sensex) ने फिर पार किया 34,000 का स्तर

बुधवार के कारोबार में भारतीय शेयर बाजार के दिग्गज सूचकांक बढ़त दर्ज करने के बाद बंद हुए।

बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) मंगलवार के बंद स्तर 33,956.69 के मुकाबले आज बुधवार को हल्की बढ़त के साथ 34,029.14 पर खुला। लेकिन जल्दी ही लाल निशान में फिसलते हुए 33,949.46 तक चला गया। हालाँकि जल्दी ही यह हरे निशान में वापस आ गया। दिन भर के उतार-चढ़ाव के बाद आज के कारोबार के अंत में सेंसेक्स 290.36 अंकों या 0.86% की मजबूती के साथ 34,247.05 पर बंद हुआ।
एनएसई निफ्टी अपने पिछले बंद स्तर 10,046.65 के मुकाबले आज 69.50 अंकों या 0.69% की बढ़ोतरी के साथ 10,116.15 पर बंद हुआ। आज दिन भर निफ्टी 112 अंकों के दायरे में ऊपर-नीचे होता रहा। निफ्टी के 50 शेयरों में से आज 28 शेयर मजबूती, जबकि 22 शेयर नुकसान के साथ बंद हुए। आज इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) में 9.99% और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (Hindalco Industries) में 3.09% की तेजी दर्ज की गयी। दूसरी ओर हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) में 3.47% की कमजोरी दर्ज की गयी। निफ्टी के शेयरों में से डॉ. रेड्डीज लैब ने आज के कारोबार में 52 हफ्तों का नया शिखर बनाया। (शेयर मंथन, 10 जून 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख