शेयर मंथन में खोजें

नैस्डैक कंपोजिट हुआ 10,000 के ऊपर बंद, डॉव जोंस 27,000 के नीचे फिसला

बुधवार को फेडरल रिजर्व बैंक ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया और अमेरिकी बाजार के सूचकांकों का रुझान मिला-जुला रहा।

अमेरिकी केंद्रीय बैंक ने बैठक की समाप्ति के बाद कहा कि कोरोना महामारी के बाद आर्थिक बहाली की दर धीमी रहने की संभावना है। डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) मंगलवार के बंद स्तर 27,272.30 के मुकाबले बुधवार को हल्की कमजोरी के साथ 27,251.89 पर खुला। कारोबार के आखिर में यह 282.31 अंकों या 1.04% के नुकसान के साथ 26,989.99 पर बंद हुआ।
दूसरी ओर नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) का बेहतर प्रदर्शन बुधवार को भी जारी रहा। बुधवार को इसने न केवल 52 हफ्तों का नया शिखर बनाया, बल्कि 10,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर के ऊपर बंद होने में भी सफल रहा। मंगलवार के बंद स्तर 9,953.75 के मुकाबले बुधवार को यह 66.59 अंकों या 0.67% की मजबूती के साथ 10,020.35 पर रहा। हालाँकि इससे पहले कल दिन के कारोबार में इसने ऊपर की ओर 10,086.89 का स्तर छू लिया था। वहीं एसऐंडपी 500 (S&P 500) मंगलवार के बंद स्तर 3,207.18 की तुलना में बुधवार को 17.04 अंकों या 0.53% के नुकसान के साथ 3,190.14 पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 11 जून 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख