शेयर मंथन में खोजें

लगातार तीसरे दिन अमेरिकी शेयर बाजार में रही तेजी, डॉव जोंस (Dow Jones) 26,000 के ऊपर बंद

मंगलवार को अमेरिकी शेयर बाजार के दिग्गज सूचकांकों में शानदार बढ़ोतरी दर्ज की गयी।

डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) कल दिन भर हरे निशान में बना रहा। डॉव जोंस सोमवार के बंद स्तर 25,763.16 के मुकाबले मंगलवार को बढ़त के साथ 26,326.68 पर खुला। इसके बाद यह ऊपर की ओर 26,611.03 तक चला गया, लेकिन इन ऊँचे स्तरों पर टिक नहीं सका। आखिरकार डॉव जोंस 526.82 अंकों या 2.04% की मजबूती के साथ 26,289.98 पर बंद हुआ। यह लगातार तीसरा दिन रहा, जब अमेरिकी शेयर बाजार तेजी के साथ बंद होने में कामयाब रहे। इससे पहले शुक्रवार और सोमवार को भी यह मजबूती के साथ बंद हुए थे।
दूसरी ओर नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) सोमवार के बंद स्तर 9,726.02 के मुकाबले मंगलवार को 169.84 अंकों या 1.75% की बढ़ोतरी के साथ 9,895.87 पर रहा। वहीं एसऐंडपी 500 (S&P 500) सोमवार के बंद स्तर 3,066.59 की तुलना में मंगलवार को 58.15 अंकों या 1.90% की मजबूती के साथ 3,124.74 पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 17 जून 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख