शेयर मंथन में खोजें

भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव हावी, लाल और हरे निशान के बीच झूल रहे सूचकांक

आज बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई, लेकिन जल्दी ही सूचकांक हरे निशान में आ गये।

कारोबार के शुरुआती डेढ़ घंटों में कई बार सूचकांक हरे और लाल निशान में आ जा चुके हैं। बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) मंगलवार के बंद स्तर 33,605.22 के मुकाबले आज बुधवार को कमजोरी के साथ 33,438.31 पर खुला। शुरुआती बीस मिनटों में ही यह हरे निशान में वापस आ गया। अब तक यह ऊपर की ओर 33,753.86 और नीचे की ओर 33,332.96 तक जा चुका है। सुबह 11.04 बजे सेंसेक्स 117.15 अंकों या 0.35% की गिरावट के साथ 33,488.07 पर है। इस समय एनएसई निफ्टी 33.25 अंकों या 0.34% की कमजोरी के साथ 9,880.75 पर है। इससे पहले यह ऊपर की ओर 9,956.35 तक चला गया था।
निफ्टी के 50 शेयरों में से 32 शेयरों में कमजोरी है, जबकि 18 शेयरों में बढ़ोतरी है। इस समय मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) में 2.84%, विप्रो (Wipro) में 1.95% और भारती एयरटेल (Bharti Airtel) में 1.94% की मजबूती है। दूसरी ओर इन्फ्राटेल (Infratel) में 2.64% की गिरावट है। (शेयर मंथन, 17 जून 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख