शेयर मंथन में खोजें

लगातार पाँचवें दिन मजबूती के साथ बंद हुए भारतीय शेयर बाजार

मंगलवार को भी भारतीय शेयर बाजार के दिग्गज सूचकांकों में तेजी का सिलसिला कायम रहा।

बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) अपने सोमवार के बंद स्तर 36,487.28 के मुकाबले मंगलवार को बढ़त के साथ 36,660.35 पर खुला, लेकिन दोपहर से पहले ही लाल निशान में फिसल गया। इस दौरान यह नीचे की ओर 36,271.09 तक फिसल गया। काफी उतार-चढ़ाव के बाद कारोबार के आखिरी घंटे में सेंसेक्स फिर से मजबूती की ओर बढ़ा, जिसकी बदौलत यह 187.24 अंकों या 0.51% की बढ़ोतरी के साथ 36,674.52 पर बंद हुआ।
एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) सोमवार के बंद स्तर 10,763.65 के मुकाबले मंगलवार को 36.00 अंकों या 0.33% की तेजी के साथ 10,799.65 पर बंद हुआ। निफ्टी के 50 शेयरों में से मंगलवार को 19 शेयर मजबूती के साथ बंद हुए, जबकि 31 शेयर कमजोरी के साथ बंद हुए। निफ्टी के शेयरों की बात करें, तो आज बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) में 7.76%, इंडसइंड बैंक (Indusind Bank) में 5.86% और बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv) में 4.47% की बढ़त दर्ज की गयी। दूसरी ओर अदानी पोर्ट्स (Adani Ports) में 3.53% और पावर ग्रिड (Power Grid) में 2.98% की गिरावट रही। रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के शेयर ने आज के कारोबार में अपना नया सर्वकालिक उच्चतम स्तर बना लिया। दूसरी ओर टीसीएस (TCS) ने भी 52 हफ्तों का नया शिखर छू लिया। (शेयर मंथन, 07 जुलाई 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख