शेयर मंथन में खोजें

डॉव जोंस (Dow Jones) 397 अंक फिसल कर 26,000 के नीचे हुआ बंद

मंगलवार को अमेरिकी शेयर बाजार में कमजोरी का रुख देखा गया।

डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) सोमवार के बंद स्तर 26,287.03 के मुकाबले मंगलवार को गिरावट के साथ 26,172.01 पर खुला, हालाँकि यह वक्त बीतने के साथ कमजोर होता रहा और 26,000 के स्तर के नीचे चला गया। डॉव जोंस आखिरकार 396.85 अंकों या 1.51% के नुकसान के साथ 25,890.18 पर बंद हुआ।
दूसरी ओर नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) सोमवार के बंद स्तर 10,433.65 के मुकाबले मंगलवार को 89.76 अंकों या 0.86% की कमजोरी के साथ 10,343.89 पर रहा। वहीं एसऐंडपी 500 (S&P 500) सोमवार के बंद स्तर 3,179.72 की तुलना में मंगलवार को 34.40 अंकों या 1.08% की गिरावट के साथ 3,145.32 पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 08 जुलाई 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख