शेयर मंथन में खोजें

डॉव जोंस (Dow Jones) 11 अंक चढ़ा, नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 227 अंक गिरा

सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजार के अहम सूचकांकों में मिला-जुला रुख देखा गया।

डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) शुक्रवार के बंद स्तर 26,075.30 के मुकाबले सोमवार को मजबूती के साथ 26,225.07 पर खुला और ऊपर की ओर 26,639.09 तक गया। हालाँकि ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली आने के कारण इसकी तेजी जाती रही और आखिरकार यह 10.50 अंकों या 0.04% की मामूली बढ़ोतरी के साथ 26,085.80 पर बंद हुआ।
दूसरी ओर नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) कल के कारोबार में ऊपर की ओर 10,824.79 तक गया, जो इसका नया सर्वकालिक शिखर है। साल 2020 में यह 29वाँ मौका है जब नैस्डैक कंपोजिट ने नया सर्वकालिक उच्चतम स्तर छुआ है। हालाँकि बाद में यह लाल निशान में फिसल गया और आखिरकार 226.60 अंकों या 2.13% की कमजोरी के साथ 10,390.84 पर रहा। एसऐंडपी 500 (S&P 500) शुक्रवार के बंद स्तर 3,185.04 की तुलना में सोमवार को 29.82 अंकों या 0.94% की गिरावट के साथ 3,155.22 पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 14 जुलाई 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख