शेयर मंथन में खोजें

जारी है यस बैंक (Yes Bank) के शेयर में कमजोरी का रुख

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर मंगलवार सुबह के कारोबार में भी यस बैंक (Yes Bank) के शेयर में गिरावट देखी जा रही है।

सोमवार के बंद भाव 22.05 रुपये के मुकाबले आज सुबह 11.58 बजे एनएसई पर यस बैंक का शेयर 5.22% की कमजोरी के साथ 20.90 रुपये पर है। हालाँकि इससे पहले आज के कारोबार में यह नीचे की ओर 20.30 रुपये तक फिसल गया था।
यस बैंक का फॉलो-ऑन पब्लिक ऑफर (Follow-on Public Offer) 15 जुलाई 2020 को खुल कर 17 जुलाई 2020 को बंद होगा। इसमें शेयर की कीमत का निचला दायरा 12 रुपये और ऊपरी दायरा 13 रुपये रखा गया है। निवेशक इसमें कम से कम 1,000 शेयरों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस एफपीओ में निवेशकों को जो शेयर आवंटित होंगे, वे लॉक-इन की बाध्यता से मुक्त होंगे। इस ऑफर के जरिये बैंक की 15,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है।
शेयर बाजार में आज लगातार तीसरा दिन है जब यस बैंक के शेयरों में गिरावट देखी जा रही है। 9 जुलाई को एनएसई पर यह शेयर 26.65 रुपये पर बंद हुआ था, लेकिन उसके बाद से अब तक लगभग 22% फिसल चुका है। (शेयर मंथन, 14 जुलाई 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख