शेयर मंथन में खोजें

सेंसेक्स (Sensex) में 60 अंकों की मजबूती, निफ्टी (Nifty) 21 अंक चढ़ा

नये कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार के अहम सूचकांकों में काफी उतार-चढ़ाव देखा गया।

सेंसेक्स (Sensex) अपने शुक्रवार के बंद स्तर 38,357.18 के मुकाबले सोमवार को कमजोरी के साथ 38,284.78 पर खुला। हालाँकि यह कुछ ही मिनटों में हरे निशान में आ गया। लेकिन जल्दी ही यह वापस नुकसान में चला गया। मोटे तौर पर दिन भर में इसमें इसी तरह का कारोबार चलता रहा। आज के उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के दौरान सेंसेक्स नीचे की ओर 38,060.74 तक फिसला, वहीं ऊपर की ओर 38,519.92 तक गया। आखिरकार यह 60.05 अंकों या 0.16% की बढ़ोतरी के साथ 38,417.23 पर बंद हुआ। आज के कारोबार में सेंसेक्स के 18 शेयर मजबूती, जबकि 12 शेयर कमजोरी के साथ बंद हुए। सेंसेक्स के शेयरों में हिन्दुस्तान यूनिलीवर (Hindustan Unilever) में 1.77%, टीसीएस (TCS) में 1.64% और आईटीसी (ITC) में 1.42% की तेजी दर्ज की गयी। दूसरी ओर महिन्द्रा ऐंड महिन्द्रा (M&M) में 3.46% और बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) में 2.54% की गिरावट रही।
एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) आज सोमवार को 21.20 अंकों या 0.19% की बढ़त के साथ 11,355.05 पर बंद हुआ। आज के कारोबार में निफ्टी के 28 शेयरों में मजबूती रही, जबकि 22 शेयर नुकसान के साथ बंद हुए। (शेयर मंथन, 07 सितंबर 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख