शेयर मंथन में खोजें

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स (Sensex) 171 अंक लुढ़का

बुधवार को दिन भर भारतीय शेयर बाजार के दिग्गज सूचकांकों में कमजोरी का रुझान रहा।

सेंसेक्स (Sensex) अपने मंगलवार के बंद स्तर 38,365.35 के मुकाबले बुधवार को गिरावट के साथ 37,988.56 पर खुला और दिन भर इसमें कमजोरी बनी रही। आज के कारोबार के दौरान सेंसेक्स नीचे की ओर 37,935.26 तक लुढ़क गया। आखिरकार यह 171.43 अंकों या 0.45% के नुकसान के साथ 38,193.92 पर बंद हुआ। आज के कारोबार में सेंसेक्स के 12 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि 18 शेयर गिरावट के साथ। सेंसेक्स के शेयरों में टाटा स्टील (Tata Steel) में 3.04%, रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) में 2.57% और सन फार्मा (Sun Pharma) में 1.40% की बढ़त रही। दूसरी ओर भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में 4.46%, बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv) में 3.29% और ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) में 2.94% की कमजोरी दर्ज की गयी।
एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) आज बुधवार को 39.35 अंकों या 0.35% की गिरावट के साथ 11,278.00 पर बंद हुआ। आज के कारोबार में निफ्टी के 25 शेयरों में बढ़त देखी गयी, जबकि 24 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। निफ्टी का एक शेयर पिछले बंद भाव के मुकाबले बिना किसी परिवर्तन के बंद हुआ। (शेयर मंथन, 09 सितंबर 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख