शेयर मंथन में खोजें

सोमवार को अमेरिकी बाजार में तेजी, डॉव जोंस (Dow Jones) में 423 अंकों की बढ़ोतरी

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव से एक दिन पहले सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजार के अहम सूचकांकों में मजबूती का रुझान देखा गया।

नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) कल 46.02 अंकों या 0.42% की बढ़ोतरी के साथ 10,957.61 पर रहा। हालाँकि कल कुछ वक्त इसने लाल निशान में भी बिताया, लेकिन इससे पहले सुबह के कारोबार में ऊपर की ओर यह 11,071.08 तक चला गया था। डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) पिछले बंद स्तर 26,501.60 के मुकाबले सोमवार को बढ़त के साथ 26,691.28 पर खुला और ऊपर की ओर 27,043.48 तक उछल गया। कल के कारोबार के आखिर में यह 423.45 अंक या 1.60% चढ़ कर 26,925.05 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P 500) में सोमवार को दिन भर मजबूती बनी रही। सोमवार के कारोबार में यह 40.28 अंकों या 1.23% की तेजी के साथ 3,310.24 पर रहा। (शेयर मंथन, 03 नवंबर 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख