शेयर मंथन में खोजें

सेंसेक्स (Sensex) 504 अंकों की मजबूती के साथ 40,000 के ऊपर बंद

मंगलवार को दिन भर भारतीय शेयर बाजार में तेजी का रुझान रहा और दिग्गज सूचकांक बढ़ोतरी के साथ बंद होने में कामयाब रहे।

एनएसई का दिग्गज सूचकांक निफ्टी (Nifty) सोमवार के बंद स्तर 11,669.15 के मुकाबले आज मंगलवार को 144.35 अंकों या 1.24% की तेजी के साथ 11,813.50 पर बंद हुआ। आज निफ्टी के 36 शेयर मजबूती, जबकि 13 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। निफ्टी का एक शेयर सोमवार के अपने बंद स्तर के मुकाबले बिना किसी परिवर्तन के बंद हुआ।
बीएसई का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) सोमवार के बंद स्तर 39,757.58 के मुकाबले आज सुबह मजबूती के साथ 39,990.75 पर खुला और आज दिन भर हरे निशान में रहा। आखिरकार सेंसेक्स 503.55 अंकों या 1.27% की बढ़ोतरी के साथ 40,261.13 पर बंद हुआ। आज सेंसेक्स के 19 शेयरों में बढ़त, जबकि 11 शेयरों में गिरावट देखी गयी। आज आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) में 6.51%, एसबीआई (SBI) में 4.46% और एचडीएफसी (HDFC) में 4.32% की तेजी रही। दूसरी ओर एनटीपीसी (NTPC) में 3.75% की कमजोरी दर्ज की गयी।
आज बीएसई मिडकैप सूचकांक (BSE Midcap Index) में 0.42% और बीएसई स्मॉलकैप सूचकांक (BSE Smallcap Index) में 0.35% की गिरावट रही। (शेयर मंथन, 03 नवंबर 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख