शेयर मंथन में खोजें

लगातार दूसरे दिन अमेरिकी बाजार में तेजी, डॉव जोंस (Dow Jones) 27,000 के ऊपर बंद

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान के बीच मंगलवार को अमेरिकी शेयर बाजार के महत्वपूर्ण सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए।

नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) कल 202.96 अंकों या 1.85% की तेजी के साथ 11,160.57 पर रहा। सोमवार के बंद स्तर 10,957.60 के मुकाबले यह कल दिन भर 11,000 के ऊपर ही रहा। डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) पिछले बंद स्तर 26,925.05 के मुकाबले मंगलवार को बढ़ोतरी के साथ 27,138.69 पर खुला और ऊपर की ओर 27,640.21 तक उछल गया। कल के कारोबार के आखिर में यह 554.98 अंक या 2.06% बढ़ कर 27,480.03 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P 500) में भी मंगलवार को दिन भर बढ़त बरकरार रही। मंगलवार के कारोबार में यह 58.78 अंकों या 1.78% की मजबूती के साथ 3,369.02 पर रहा। (शेयर मंथन, 04 नवंबर 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख