शेयर मंथन में खोजें

मंगलवार को नयी ऊँचाइयों पर बंद हुए सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty)

भारतीय शेयर बाजार का दिग्गज सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) आज पहली बार 44,000 के ऊपर चला गया। हालाँकि यह इसके ऊपर टिक नहीं सका।

बीएसई सेंसेक्स आज के कारोबार में उछल कर 44,161.16 तक चला गया, जो इन्ट्राडे के लिहाज से इसका नया सर्वकालिक उच्चतम स्तर है। आज दिन भर सेंसेक्स हरे निशान में बना रहा और आखिरकार यह 314.73 अंकों या 0.72% की मजबूती के साथ 43,952.71 पर बंद हुआ। बंद भाव के लिहाज से भी यह सेंसेक्स का सर्वकालिक उच्चतम स्तर है।
आज सेंसेक्स के 19 शेयरों में तेजी, जबकि 11 शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी। सेंसेक्स के शेयरों में टाटा स्टील (Tata Steel) में 6.24%, एसबीआई (SBI) में 4.59% और एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) में 2.81% की मजबूती रही। दूसरी ओर एनटीपीसी (NTPC) में 2.69% और एचसीएल टेक (HCL Tech) में 1.87% की गिरावट देखी गयी।
मुहूर्त ट्रेडिंग (Muhurat Trading) के बंद स्तर 12,780.25 के मुकाबले आज निफ्टी ऊपर की ओर 12,934.05 तक चला गया, जो इन्ट्राडे के लिहाज से इसका सर्वकालिक उच्चतम स्तर है। हालाँकि बाजार में ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली देखी गयी, लेकिन इसके बावजूद निफ्टी आज 93.95 अंकों या 0.74% की वृद्धि के साथ 12,874.20 पर बंद हुआ। बंद भाव के लिहाज से भी यह निफ्टी का सर्वकालिक उच्चतम स्तर है। (शेयर मंथन, 17 नवंबर 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख