शेयर मंथन में खोजें

बुधवार को भी भारतीय बाजार की तेजी जारी, पहली बार 44000 के ऊपर बंद हुआ सेंसेक्स (Sensex)

भारतीय शेयर बाजार के दिग्गज सूचकांकों का नित नयी ऊँचाइयों पर बंद होने का क्रम बुधवार को भी बरकरार रहा।

बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) आज के कारोबार के आखिरी घंटे में ऊपर की ओर 44,215.49 तक चला गया, जो इन्ट्राडे के लिहाज से इसका नया सर्वकालिक उच्चतम स्तर है। सेंसेक्स इससे पहले कई बार हरे और लाल निशान के बीच ऊपर-नीचे होता रहा। आज आखिरकार सेंसेक्स 227.34 अंकों या 0.52% की बढ़ोतरी के साथ 44,180.05 पर बंद हुआ। बंद भाव के लिहाज से भी यह सेंसेक्स का सर्वकालिक उच्चतम स्तर है।
आज सेंसेक्स के 15 शेयरों में मजबूती, जबकि 15 शेयरों में कमजोरी रही। सेंसेक्स के शेयरों में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (M&M) में 10.76%, लार्सन ऐंड टुब्रो (L&T) में 6.15% और इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) में 5.67% की बढ़ोतरी देखी गयी। दूसरी ओर हिन्दुस्तान यूनिलीवर (HUL) में 2.07% और आईटीसी (ITC) में 1.74% की कमजोरी रही।
मंगलवार के बंद स्तर 12,874.20 के मुकाबले आज निफ्टी ऊपर की ओर 12,948.85 तक चला गया, जो इन्ट्राडे के लिहाज से इसका सर्वकालिक उच्चतम स्तर है। दिन भर चले उतार-चढ़ाव के बाद निफ्टी आज 64.05 अंकों या 0.50% की बढ़ोतरी के साथ 12,938.25 पर बंद हुआ। बंद भाव के लिहाज से भी यह निफ्टी का सर्वकालिक उच्चतम स्तर है। (शेयर मंथन, 18 नवंबर 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख