शेयर मंथन में खोजें

लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुए अमेरिकी शेयर बाजार

अमेरिकी शेयर बाजार का दिग्गज सूचकांक डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) बुधवार को हरे निशान में शुरुआत के बावजूद कमजोरी के साथ बंद हुआ।

मंगलवार के बंद स्तर 29,783.35 के मुकाबले बुधवार को डॉव जोंस मजबूती के साथ 29,875.40 पर खुला और ऊपर की ओर 29,930.85 तक चला गया। लेकिन देश में कोरोना के बढ़ते मामलों की चिन्ताओं के कारण यह लाल निशान में आ गया और 29,432.84 तक फिसल गया। कल के कारोबार के आखिर में डॉव जोंस 344.93 अंकों या 1.16% की गिरावट के साथ 29,438.42 पर बंद हुआ। बुधवार लगातार दूसरा ऐसा दिन रहा जब अमेरिकी शेयर बाजार के दिग्गज सूचकांक कमजोरी के साथ बंद हुए। इससे पहले मंगलवार को भी इनमें गिरावट रही थी।
दूसरी ओर नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) बुधवार को 97.74 अंकों या 0.82% की कमजोरी के साथ 11,801.60 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P 500) बुधवार के कारोबार में 41.74 अंक या 1.16% फिसल कर 3,567.79 पर रहा। (शेयर मंथन, 19 नवंबर 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख