शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : अदाणी पावर, रेप्को होम, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा, इंडसइंड बैंक और पावर ग्रिड

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें अदाणी पावर, रेप्को होम, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा, इंडसइंड बैंक और पावर ग्रिड शामिल हैं।

अदाणी पावर - कंपनी की ऑस्ट्रेलियाई परियोजना को वॉटर लाइसेंस मिला।
रेप्को होम - डिबेंचर जारी करने पर विचार करने के लिए कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक 11 अप्रैल को होगी।
महिंद्रा ऐंड महिंद्रा - महिंद्रा ने बाजार में एक छोटा नया ट्रेक्टर उतारा है।
इंडसइंड बैंक - बैंक डिबेंचरों के माध्यम से 1,000 करोड़ रुपये जुटायेगा।
फोर्स मोटर्स - कंपनी ने मार्च में 3,209 इकाइयों का उत्पादन और 233 इकाइयों का निर्यात किया।
पावर ग्रिड - कंपनी ने एशियन डेवलपमेंट बैंक के साथ ऋण समझौता किया है।
कैपिटल फर्स्ट - कंपनी ने 500 करोड़ रुपये मूल्य के डिबेंचर जारी किये हैं।
रिलायंस डिफेंस - कंपनी का निदेशक मंडल 11 अप्रैल को राइट्स ईश्यू के जरिये 1,200 करोड़ रुपये जुटाने पर विचार करेगा।
ब्रहम्पुत्र इन्फ्रा - कंपनी को 44.8 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।
इडेलवाइज फाइनेंशियल - इडेलवाइज फाइनेंशियल की सहायक कंपनी ने शेयर खरीद समझौता किया है। (06 अप्रैल 2017)

Comments 

शेयर मंथन
0 # शेयर मंथन 2017-04-06 10:26
करीब सवा 10 बजे -
ब्रहम्पुत्र इन्फ्रा में 16% से अधिक की जोरदार उछाल
अदाणी पावर में 3.09% की मजबूती है
रेप्को होम में 0.09% की मामूली गिरावट है
महिंद्रा 0.78% नीचे
इंडसइंड बैंक 0.27% ऊपर है
फोर्स मोटर्स में 2.98% की बढ़त है
पावर ग्रिड में 0.54% की कमजोरी है
कैपिटल फर्स्ट 0.39% ऊपर
रिलायंस डिफेंस में 1.79% की बढ़त है
इडेलवाइज फाइनेंशियल 1.25% ऊपर है
Reply | Report to administrator

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख