शेयर मंथन में खोजें

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने बाजार में उतारा नया ट्रेक्टर

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने एक नया ट्रेक्टर जिवो बाजार में उतार दिया है।

24 एचपी 4 पहियों वाला यह ट्रेक्टर पंक्ति फसलों और बागवानी अनुप्रयोगों के लिए बहुत बेहतर है। इसमें ऑटोमेटिक डेप्थ ऐंड ड्राफ्ट कंट्रोल दिया गया है, जो कि इस एचपी रेंज के दूसरे ट्रेक्टरों में नहीं है। जिवो फसल की देखभाल, भूमि तैयार करने, अंतर-खेती और विनयार्ड छिड़काव में बहु-अनुप्रयोगी है। बेहतर ईंधन खपत और टॉर्क वाले महिंद्रा डीआई इंजन से लैस महिंद्रा जिवो की कीमत 3.90 लाख रुपये से शुरू है।
बीएसई में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा का शेयर 1,290.00 रुपये की पिछली बंदी के मुकाबले आज बढ़त के साथ 1,297.50 रुपये पर खुला है। इसके 52 हफ्तों का उच्च स्तर 1,508.80 रुपये और निचला स्तर 1,141.80 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 06 अप्रैल 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख