शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : ऐक्सिस बैंक, मुथूट कैपिटल, टाटा स्टील, डाबर इंडिया और टीसीएस

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें ऐक्सिस बैंक, मुथूट कैपिटल, टाटा स्टील, डाबर इंडिया और टीसीएस शामिल हैं।

ऐक्सिस बैंक - बैंक ने एमसीएलआर में कोई परिवर्तन नहीं किया।
मुथूट कैपिटल सर्विसेज - कंपनी आज अपने वित्तीय परिणाम घोषित करेगी।
डीसीबी बैंक - बैंक को शेयर जारी करने के लिए शेयरधारकों की मंजूरी मिल गयी।
वीएसटी इंडस्ट्रीज - वीएसटी इंडस्ट्रीज आज अपने तिमाही व सालाना वित्तीय नतीजे घोषित करेगी।
गृह फाइनेंस - गृह फाइनेंस के तिमाही मुनाफे में 25.8% की बढ़त हुई है।
स्टैंडर्ड चार्टर्ड - कंपनी ने फोर्टिस के 1.01 करोड़ शेयर बेच दिये।
टाटा स्टील - कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक 20 अप्रैल को होगी जिसमें वित्त जुटाने पर विचार किया जायेगा।
इंडसइंड बैंक - इंडसइंड बैंक ने विदेशी मुद्रा की जरूरतों के लिए इंडस फॉरेक्स डॉट कॉम पोर्टल की शुरुआत की।
टीसीएस - टीसीएस को शेयरधारकों ने शेयर वापस खरीदने की मंजूरी दे दी है।
डाबर इंडिया - कंपनी आयुर्वेद के लिए एक कॉल सेंटर खोलने की योजना बना रही है। (शेयर मंथन, 18 अप्रैल 2017)

Comments 

शेयर मंथन
0 # शेयर मंथन 2017-04-18 09:54
करीब 9.50 बजे -
ऐक्सिस बैंक - 0.85% चढ़ा
मुथूट कैपिटल सर्विसेज - 1.80% की बढ़त
डीसीबी बैंक - 1.24% की मजबूती
वीएसटी इंडस्ट्रीज - सपाट स्थिति में है
गृह फाइनेंस - 6.08% उछला
स्टैंडर्ड चार्टर्ड - 0.29% ऊपर
टाटा स्टील - 2.05% की मजबूती
इंडसइंड बैंक - 0.38% मजबूत
टीसीएस - 0.05% की मामूल गिरावट
डाबर इंडिया - 0.26% चढ़ा
Reply | Report to administrator

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख