शेयर मंथन में खोजें

खराब वित्तीय नतीजों से टूटा टीवी18 ब्रॉडकास्ट (TV18 Broadcast) का शेयर

वित्त वर्ष 2015-16 के मुकाबले वित्त वर्ष 2016-17 में टीवी18 ब्रॉडकास्ट (TV18 Broadcast) के मुनाफे में गिरावट आयी।

कंपनी का मुनाफा 194.8 करोड़ रुपये से 96.70% घट कर 6.4 करोड़ रुपये और चौथी तिमाही का मुनाफा 82.3 करोड़ रुपये से 92.22% घट कर 6 करोड़ रुपये रह गया। इसके साथ ही कंपनी की कुल तिमाही आमदनी 302.2 करोड़ रुपये के मुकाबले 1.52% घट कर 297.6 करोड़ रुपये और वार्षिक आमदनी 959.2 करोड़ रुपये से 6.62% बढ़ कर 1,022.7 करोड़ रुपये रही।
बीएसई में टीवी18 ब्रॉडकास्ट का शेयर 42.85 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की बढ़त के साथ 43.25 रुपये पर खुला। करीब 2.10 बजे कंपनी के शेयर में 1.45 रुपये या 3.38% की कमजोरी के साथ 41.40 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 19 अप्रैल 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख