शेयर मंथन में खोजें

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने किया अमेजन के साथ समझौता

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने अमेरिकी इलेक्ट्रॉनिक कॉमर्स और क्लाउड कंप्यूटिंग कंपनी अमेजन के साथ करार किया है।

कंपनी ने यह समझौता वॉयस रिमोट के साथ अमेजन फायर टीवी स्टिक पर बेहतर ऑनलाइन सामग्री अनुभव मुहैया करने के लिए किया है। इससे अब उपभोक्ता वॉयस रिमोट के साथ अमेजन फायर टीवी स्टिक खरीदने पर एयरटेल होम ब्रॉडबैंड / एयरटेल 4जी होम वाई-फाई पर 100 जीबी फ्री हाई स्पीड डेटा का भी लाभ उठा सकेंगे।
बीएसई में भारती एयरटेल का शेयर 338.55 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 340.00 रुपये पर खुला। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 1.45 रुपये या 0.43% की मजबूती के साथ 340.00 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 19 अप्रैल 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख