शेयर मंथन में खोजें

बेहतर तिमाही नतीजों के बावजूद गिरा यस बैंक (Yes Bank) का शेयर

वित्त वर्ष 2015-16 की चौथी तिमाही के मुकाबले वित्त वर्ष 2016-17 की समान अवधि में यस बैंक (Yes Bank) के मुनाफे में 30.2% और आमदनी में 41.7% की वृद्धि हुई।

बैंक का शुद्ध मुनाफा 702.1 करोड़ रुपये के मुकाबले 914.1 करोड़ रुपये और आमदनी 2,044.2 करोड़ रुपये की तुलना में 2,897.1 करोड़ रुपये रही। वहीं वित्त वर्ष 2015-16 में हुए 2,539.4 करोड़ रुपये के मुकाबले वित्त वर्ष 2016-17 में बैंक को 31.1% अधिक 3,330.1 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ। यस बैंक की कुल वार्षिक 7,278.9 करोड़ रुपये 53.3% अधिक 9,954.1 करोड़ रुपये हो गयी।
बीएसई में यस बैंक का शेयर 1,605.40 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज गिरावट के साथ 1,501.00 रुपये पर खुला। करीब 10.20 बजे बैंक के शेयर में 62.60 रुपये या 3.90% की कमजोरी के साथ 1,542.80 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 20 अप्रैल 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख