शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : एसीसी, महिंद्रा लाइफस्पेस, टीसीएस, टाटा मोटर्स और इंडियाबुल्स वेंचर्स

खबरों के कारण जो शेयर आज के कारोबार में नजर में रहेंगे उनमें एसीसी, महिंद्रा लाइफस्पेस, टीसीएस, टाटा मोटर्स और इंडियाबुल्स वेंचर्स शामिल हैं।

एसीसी - एसीसी का तिमाही लाभ 8.9% घट कर 211.1 करोड रुपये रहा।
टाटा मेटालिक्स - टाटा मेटालिक्स का तिमाही शुद्ध लाभ 5.2% की बढ़त के साथ 40.4 करोड़ रुपये रहा।
महिंद्रा लाइफस्पेस - महिंद्रा लाइफस्पेस का शुद्ध मुनाफा 64.1% की भारी गिरावट के साथ 17.4 करोड़ रुपये रहा।
ल्युमैक्स इंडस्ट्रीज - ल्युमैक्स इंडस्ट्रीज को मारुति से हेडलाइट और रियर लैम्प्स की आपूर्ति के लिए ठेका मिला है।
जीई शिपिंग - जीई शिपिंग ने एक टेंकर खरीदने के लिए समझौता किया है।
ब्रिगेड एंटरप्राइजेज - ब्रिगेड एंटरप्राइजेज ने चेन्नई में एक नये होटल की शुरुआत की है।
टीसीएस - अमेरिकी अधिकारियों ने कहा है कि कंपनी एच1-बी वीजा नियमों का उल्लंघन कर रही है।
टाटा मोटर्स - कंपनी जेहुआर लैंड रोवर की कीमत में 4 लाख रुपये की कटौती करेगी।
आईएमपी पावर - आईएमपी पावर को 62 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।
इंडियाबुल्स वेंचर्स - कंपनी ने 4.7 करोड़ शेयर जारी किये हैं। (शेयर मंथन, 24 अप्रैल 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख