शेयर मंथन में खोजें

शानदार तिमाही नतीजों के बावजूद टूटा आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल (ICICI Prudential) का शेयर

वित्त वर्ष 2015-16 की चौथी तिमाही के मुकाबले वित्त वर्ष 2016-17 की समान तिमाही में आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल (ICICI Prudential) के मुनाफे और कुल आमदनी में वृद्धि हुई है।

कंपनी का शुद्ध लाभ 402.95 करोड़ रुपये के मुकाबले 1.31% की हल्की बढ़त के साथ 408.24 करोड़ रुपये और आमदनी 6,350.03 करोड़ रुपये से 122.31% बढ़ कर 14,117.14 करोड़ रुपये रही। इसके अलावा कंपनी का वार्षिक शुद्ध मुनाफा 1,650.15 करोड़ रुपये से 1.90% बढ़ कर 1.681.66 करोड़ रुपये रहा, जबकि कुल आय 20,227.95 करोड़ रुपये से 83.86% बढ़ कर 37193.04 करोड़ रुपये रही।
बीएसई में आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल का शेयर मंगलवार के 418.70 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 421.00 रुपये पर खुला और 423.35 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब 12.40 कंपनी के शेयर में 18.70 रुपये या 4.47% की कमजोरी के साथ 400.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 26 अप्रैल 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख