शेयर मंथन में खोजें

बीएचईएल (BHEL) ने किया उर्जा संयंत्र का शुभारंभ

बीएचईएल (BHEL) ने 3 मेगावाट क्षमता वाले सौर पीवी उर्जा संयंत्र का शुभारंभ किया है।

दादर तथा नागर हवेली में स्थित इस सौर उर्जा संयंत्र कंपनी ने दादर तथा नागर हवेली पावर डिस्ट्रिब्युशन के लिए टर्नकी आधार पर क्रियान्वयन किया। बीएचईएल वर्तमान में कई उपभोक्ताओं के लिए लगभग 180 मेगावाट क्षमता की सौर पीवी परियोजना का क्रिन्यान्वयन कर रही है।
बीएसई में बीएचईएल का शेयर 176.10 रुपये की पिछली बंदी के मुकाबले आज सपाट 176.15 रुपये पर खुला और 177.65 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 0.15 रुपये या 0.09% की मामूली गिरावट के साथ 175.95 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 28 अप्रैल 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख