शेयर मंथन में खोजें

सन टीवी नेटवर्क (Sun TV Network) ने लॉन्च किया कॉमेडी चैनल

सन टीवी नेटवर्क (Sun TV Network) ने सूर्या कॉमेडी चैनल लॉन्च किया है।

सूर्या कॉमेडी 24 घंटे प्रसारित होने वाला पहला मलयालम कॉमेडी चैनल है, जिसका प्रसारण 29 अप्रैल से शुरू होगा। 9.5 करोड़ परिवारों तक पहुँच के साथ सन टीवी नेटवर्क भारत के सबसे बड़े टेलीविजन प्रसारकों में से एक है।
बीएसई में सन टीवी नेटवर्क का शेयर 923.55 रुपये की पिछली बंदी के मुकाबले आज हल्की बढ़त के साथ 924.00 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 917.90 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर सपाट 923.80 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 28 अप्रैल 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख