शेयर मंथन में खोजें

जेट एयरवेज (Jet Airways) करेगी वेतन वृद्धि पर लगी रोक की समीक्षा

चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के नतीजों के बाद जेट एयरवेज (Jet Airways) अपने पायलटों की वेतन वृद्धि पर लगी रोक की समीक्षा करेगी।

कंपनी ने व्यापार में सामने आने वाली परेशानियों का हवाला देते हुए पायलटों से व्यक्तिगत बलिदान देने का आग्रह किया है। वित्तीय चुनौतियों और गहन प्रतिस्पर्धा के कारण जेट एयरवेज ने वित्त वर्ष 2016-17 के बाद चालू वित्त वर्ष के लिए भी अपने कर्मियों की वेतन वृद्धि रोकने का निर्णय लिया था। वर्तमान में जेट एयरवेज के पास करीब 1,500 पायलट हैं।
बीएसई में जेट एयरवेज का शेयर शुक्रवार को 4.80 रुपये या 0.94% की बढ़त के साथ 517.85 रुपये पर बंद हुआ। इसके अलावा कंपनी के शेयर का पिछले 52 हफ्तों का शिखर 670.25 रुपये और निचला स्तर 332.40 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 01 मई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख