शेयर मंथन में खोजें

केपीआर मिल (KPR Mill) के तिमाही मुनाफे में 30.48% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2015-16 की चौथी तिमाही के मुकाबले वित्त वर्ष 2016-17 की समान अवधि में केपीआर मिल (KPR Mill) के मुनाफे में 30.48% की वृद्धि हुई।

कंपनी का मुनाफा 55.07 करोड़ रुपये से बढ़ कर 71.86 करोड़ रुपये रहा, जबकि इसकी तिमाही आमदनी 728.55 करोड़ रुपये के मुकाबले 8.53% अधिक 790.70 करोड़ रुपये रही। केपीआर मिल का वार्षिक लाभ 210.71 करोड़ रुपये से 36.12% अधिक 286.82 करोड़ रुपये और कुल आमदनी 2,624.41 करोड़ रुपये से 8.37% अधिक 2,844.09 करोड़ रुपये रही।

बीएसई में केपीआर मिल का शेयर बुधवार के 744.65 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बढ़त के साथ 757.00 रुपये पर खुला, जो आज इसका उच्च स्तर भी रहा है। करीब पौने 3 बजे कंपनी के शेयर में 3.65 रुपये या 0.49% की गिरावट के साथ 741.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 04 मई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख