शेयर मंथन में खोजें

वोकहार्ट (Wockhardt) को हुआ 174.7 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा

वोकहार्ट (Wockhardt) को वित्त वर्ष 2016-17 की चौथी तिमाही में 174.7 करोड़ रुपये का घाटा हुआ।

इसकी तुलना में वित्त वर्ष 2015-16 की इसी तिमाही में कंपनी 5.4 करोड़ रुपये के घाटे में रही थी। साथ ही कंपनी की चौथी तिमाही की आमदनी 1,010.3 करोड़ रुपये के मुकाबले 14.5% घट कर 863.5 करोड़ रुपये रह गयी। वोकहार्ट को 65.3 करोड़ रुपये के एबिटा लाभ के मुकाबले 164.3 करोड़ रुपये एबिटा हानि हुई।
बीएसई में वोकहार्ट का शेयर 715.10 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज कमजोरी के साथ 688.30 रुपये पर खुला है। करीब 10 बजे कंपनी का शेयर 25.95 रुपये या 3.63% की कमजोरी के साथ 689.15 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 05 मई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख