शेयर मंथन में खोजें

एचडीएफसी (HDFC) को हुआ 2,044.20 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा

एचडीएफसी (HDFC) को वित्त वर्ष 2016-17 की चौथी तिमाही में 2,044.20 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ।

इसकी तुलना में वित्त वर्ष 2015-16 की इसी तिमाही में कंपनी 21.58% अधिक 2,607.05 करोड़ रुपये के लाभ में रही थी। वित्त वर्ष 2015-16 में हुए 7,093 करोड़ रुपये के शुद्ध लाभ के मुकाबले वित्त वर्ष 2016-17 में इसे 5% की बढ़त के साथ 7,443 करोड़ रुपये का लाभ हुआ। कंपनी की चौथी तिमाही की आमदनी 9,210.53 करोड़ रुपये से 7.69% घट कर 8,502.03 करोड़ रुपये और वार्षिक आमदनी 30,905.12 करोड़ रुपये की तुलना में 7.14% अधिक 33,112.79 करोड़ रुपये रही।
बीएसई में एचडीएफसी का शेयर 1564.40 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की बढ़त के साथ 1,570.00 रुपये पर खुला है। करीब 11 बजे कंपनी का शेयर 19.40 रुपये या 1.24% की कमजोरी के साथ 1,545.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 05 मई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख