शेयर मंथन में खोजें

फोर्स मोटर्स (Force Motors) ने किये बिक्री और उत्पादन आँकड़े घोषित

फोर्स मोटर्स (Force Motors) ने अप्रैल 2017 में कुल 1,779 वाहनों का उत्पादन किया।

इसी महीने में कंपनी ने घरेलू बाजार में 1,664 वाहन बेचे, जबकि 153 वाहनों का निर्यात किया। इससे पहले कंपनी ने मार्च में 3,209 इकाइयों का उत्पादन किया था। साथ ही घरेलू बाजार में 4,129 इकाई बेचने के अलावा 233 इकाइयों का निर्यात किया था।
बीएसई में फोर्स मोटर्स का शेयर 4,563.45 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज कमजोरी के साथ 4,551.00 रुपये पर खुला और 4,567.90 रुपये तक ऊपर चढ़ा। करीब 12 बजे कंपनी का शेयर 25.75 रुपये या 0.56% की कमजोरी के साथ 4,537.70 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 05 मई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख