शेयर मंथन में खोजें

ओबेरॉय रियल्टी (Oberoi Realty) के शेयर ने छुआ 52 हफ्तों का शिखर

बेहतर तिमाही नतीजों से ओबेरॉय रियल्टी (Oberoi Realty) के शेयर में आज मजबूती आयी।

सालाना आधार पर कंपनी का चौथी तिमाही लाभ 67.7 करोड़ रुपये से 50.4% बढ़ कर 101.8 करोड़ रुपये रहा। इसकी आमदनी 230.1 करोड़ रुपये से 25.9% अधिक 289.6 करोड़ रुपये रही। साथ ही इसका एबिटा 41.7% की बढ़त के साथ 151.5 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 46.5% के मुकाबले 52.31% रहा।
बीएसई में ओबेरॉय रियल्टी का शेयर गुरुवार को 396.30 रुपये पर बंद होकर आज मजबूती के साथ 414.00 रुपये पर खुला और 418.00 रुपये के 52 हफ्तों के उच्च स्तर तक चढ़ा। अपराह्न 3.06 बजे कंपनी के शेयर में 9.20 रुपये या 2.32% की मजबूती के साथ 405.50 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 05 मई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख