शेयर मंथन में खोजें

शॉपर्स स्टॉप (Shoppers Stop) को अंतिम तिमाही में हुआ घाटा

शॉपर्स स्टॉप (Shoppers Stop) को वित्त वर्ष 2016-17 की अंतिम तिमाही में 35.06 करोड़ रुपये का घाटा हुआ।

इसके मुकाबले वित्त वर्ष 2015-16 की समान अवधि में कंपनी 10.05 करोड़ रुपये के मुनाफे में रही थी। वहीं वित्त वर्ष 2015-16 में हुए 40.28 करोड़ रुपये के घाटे के मुकाबले इसे मार्च में समाप्त में हुए वित्त वर्ष में इसे 78.37 करोड़ रुपये का घाटा हुआ। दूसरी ओर कंपनी की कुल तिमाही आमदनी 889.70 करोड़ रुपये से 2.96% बढ़ कर 916.05 करोड़ रुपये और वार्षिक आमदनी 4,457.95 करोड़ रुपये से 10.70% बढ़ कर 4.035.20 करोड़ रुपये रही।
बीएसई में शुक्रवार को शॉपर्स स्टॉप का शेयर 4.35 रुपये या 1.17% की मजबूती के साथ 376.45 रुपये पर बंद हुआ। इसके 52 हफ्तों का शिखर 406.00 रुपये और निचला स्तर 265.00 रुपये रहा। (शेयर मंथन, 06 मई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख