शेयर मंथन में खोजें

फोर्स मोटर्स (Force Motors) की आमदनी और लाभ में गिरावट

वित्त वर्ष 2015-16 की अंतिम तिमाही की तुलना में वित्त वर्ष 2016-17 की समान अवधि में फोर्स मोटर्स (Force Motors) के लाभ में 25.3% की गिरावट आयी है।

साथ ही इसकी कुल आमदनी में भी 6.9% की कमी आयी है। कंपनी का लाभ 73.5 करोड़ रुपये से घट कर 54.9 करोड़ रुपये और आमदनी 1,030.5 करोड़ रुपये से घट कर 958.6 करोड़ रुपये रह गयी। वहीं फोर्स मोटर्स का एबिटा 14.4% की गिरावट के साथ 91.9 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 11.9% से गिर कर 11% रहा।
बीएसई में फोर्स मोटर्स का शेयर गुरुवार के 4,617.60 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज गिरावट के साथ 4,555.00 रुपये पर खुला और 4,475.25 रुपये के निचले स्तर तक गिरा। करीब साढ़े 12 बजे कंपनी का शेयर 72.60 रुपये या 1.57% की कमजोरी के साथ 4,545.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 12 मई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख