शेयर मंथन में खोजें

ग्लेनमार्क फार्मा (Glenmarck Pharma) के शेयर में जोरदार गिरावट

ग्लेनमार्क फार्मा (Glenmarck Pharma) के शेयर में आज 13% से अधिक की गिरावट आयी है।

जबकि कंपनी के वित्तीय नतीजे सकारात्मक रहे हैं। वित्त वर्ष 2015-16 की चौथी तिमाही की तुलना में वित्त वर्ष 2016-17 की समान तिमाही में कंपनी के लाभ में 23.5% और आमदनी में 6.5% की बढ़त हुई है। कंपनी का लाभ 148.8 करोड़ रुपये से बढ़ कर 183.7 करोड़ रुपये और राजस्व 2,306.7 करोड़ रुपये से बढ़ कर 2,457.2 करोड़ रुपये रहा। इसके अलावा ग्लेनमार्क का एबिटा 46.3% की शानदार बढ़त के साथ 443.9 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 13.2% से बढ़ कर 18.1% हो गया।
बीएसई में ग्लेनमार्क फार्मा का शेयर गुरुवार के 904.35 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज भारी गिरावट के साथ 813.95 रुपये पर खुला और 760.00 रुपये के निचले स्तर तक गिरा। करीब सवा 12 बजे कंपनी का शेयर 123.65 रुपये या 13.67% की कमजोरी के साथ 780.70 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 12 मई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख