शेयर मंथन में खोजें

कर्नाटक बैंक (Karnataka Bank) के तिमाही और वार्षिक लाभ में बढ़ोतरी

कर्नाटक बैंक (Karnataka Bank) ने अपने वित्तीय परिणाम घोषित कर दिये हैं।

बैंक को वित्त वर्ष 2016-17 की अंतिम तिमाही में 138.37 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ, जो पिछले साल की समान तिमाही में 106.79 करोड़ रुपये था। कुल आय पिछले साल की समान तिमाही के 1,447.68 करोड़ रुपये के मुकाबले 1,606.19 करोड़ रुपये रही। इसका वार्षिक 415.29 करोड़ रुपये से बढ़ कर 452.26 करोड़ रुपये और आमदनी 5,535.07 करोड़ रुपये से बढ़ कर 5,994.74 करोड़ रुपये रही। इस प्रकार इसके तिमाही लाभ में 29.57%, तिमाही आमदनी में 10.94%, सालाना लाभ में 8.90% और सालाना आमदनी में 8.30% की वृद्धि हुई।
बीएसई में कर्नाटक बैंक का शेयर शुक्रवार को 1.40 रुपये या 0.84% की कमजोरी के साथ 165.65 रुपये पर बंद हुआ। दूसरी ओर इसके 52 हफ्तों का शिखर 176.00 रुपये और निचला स्तर 89.74 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 13 मई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख