शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : जेके सीमेंट, कर्नाटक बैंक, नेस्ले इंडिया, जिंदल स्टेनलेस और मंगलम सीमेंट

खबरों के कारण जो शेयर आज के कारोबार में नजर में रहेंगे उनमें जेके सीमेंट, कर्नाटक बैंक, नेस्ले इंडिया, जिंदल स्टेनलेस और मंगलम सीमेंट शामिल हैं।

अतुल ऑटो - अतुल ऑटो के तिमाही शुद्ध लाभ में 43.1% और आमदनी में 19.7% की गिरावट आयी है।
जेके सीमेंट - जेके सीमेंट का तिमाही शुद्ध लाभ 30.4% और आमदनी 10.5% बढ़े।
मंगलम सीमेंट - मंगलम सीमेंट के तिमाही शुद्ध लाभ में 75% की गिरावट और राजस्व में 19.5% की बढ़त आयी।
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया - बैंक को चौथी तिमाही में 591.8 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ।
कर्नाटक बैंक - कर्नाटक बैंक की तिमाही शुद्ध ब्याज आमदनी 2.1% घटी, मगर इसका मुनाफा 29.6% बढ़ा।
टीवीएस इलेक्ट्रॉनिक्स - तिमाही दर तिमाही आधार पर टीवीएस इलेक्ट्रॉनिक्स का मुनाफा 1.2 करोड़ रुपये से बढ़ कर 5.8 करोड़ रुपये रहा।
हुहतमाकी पीपीएल - हुहतमाकी पीपीएल का तिमाही शुद्ध लाभ 52.8% घट कर 16.3 करोड़ रुपये रह गया।
यूको बैंक - यूको बैंक को चौथी तिमाही में 588.2 करोड़ रुपये का घाटा हुआ।
नेस्ले इंडिया - नेस्ले इंडिया का शुद्ध लाभ 6.8% बढ़ कर 306.7 करोड़ रुपये रहा।
जिंदल स्टेनलेस - जिंदल स्टेनलेस को चौथी तिमाही में 171.6 करोड़ रुपये के घाटे के मुकाबले 161 करोड़ रुपये का लाभ हुआ। (शेयर मंथन, 15 मई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख