शेयर मंथन में खोजें

एलेम्बिक फार्मा (Alembic Pharma) को यूएसएफडीए ने दिखायी हरी झंडी

एलेम्बिक फार्मा (Alembic Pharma) को एक नयी दवा के लिए यूएसएफडीए की सहमति प्राप्त हो गयी है।

कंपनी को 45 एमजी और 135 एमजी मात्रा के फेनोफाइब्रिक एसिड डिलेड-रिलीज कैप्सुलों के लिए यूएसएफडीए से मंजूरी मिली। दिसंबर 2016 की समाप्ति तक एक साल की अवधि में इन कैप्सुलों का व्यापार अमेरिका में 9.3 करोड़ डॉलर का रहा था।
बीएसई में एलेम्बिक फार्मा का शेयर शुक्रवार के 600.75 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की बढ़त के साथ 602.00 रुपये पर खुला। करीब पौने 11 बजे कंपनी का शेयर 6.00 रुपये या 1.00% की गिरावट के साथ 594.75 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 15 मई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख