शेयर मंथन में खोजें

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) को इस बार हुआ लाभ

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) को जनवरी-मार्च तिमाही में 154.72 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ।

जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में बैंक को 3,230.14 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था। इस दौरान बैंक ऑफ बड़ौदा की कुल आमदनी भी 12,789.06 करोड़ रुपये से बढ़ कर 12,852.44 करोड़ रुपये हो गयी, मगर वार्षिक आधार पर इसके प्रोविजन 6,858 करोड़ रुपये से घट कर 2,623 करोड़ रुपये रहे। बैंक ने कल शाम को अपने वित्तीय घोषित किये थे और इस बार लाभ होने से बैंक के शेयर में आज मजबूती दिख रही है। बीएसई में बैंक ऑफ बड़ौदा का शेयर 187.75 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज 190.40 रुपये पर खुला है और शुरुआती कारोबार में ही 3.70% की बढ़त के साथ 194.70 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 19 मई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख