शेयर मंथन में खोजें

मुनाफा घटने के बावजूद पिडिलाइट (Pidilite) के शेयर ने छुआ 52 हफ्तों का शिखर

पिडिलाइट (Pidilite) के जनवरी-मार्च तिमाही मुनाफे में 7% की गिरावट आयी है।

कंपनी का शुद्ध मुनाफा 169.1 करोड़ रुपये के मुकाबले घट कर 157.2 करोड़ रुपये रहा। हालाँकि सालाना आधार पर इसका तिमाही राजस्व 1,314.8 करोड़ रुपये से 6.8% अधिक 1,404.3 करोड़ रुपये रहा। इसके अलावा पिडिलाइट का एबिटा 8.2% बढ़ कर 257.8 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 19.3% की तुलना में 19.9% रहा। बीएसई में पिडिलाइट का शेयर 771.05 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज 772.40 रुपये पर खुला और 781.25 रुपये तक चढ़ा। मगर जल्दी ही लाल निशान पर पहुँच गया। करीब 9.36 बजे यह 0.32% की हल्की कमजोरी के साथ 768.60 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 19 मई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख