शेयर मंथन में खोजें

तीन गुने से अधिक रहा नेशनल फर्टिलाइजर्स (National Fertilizers) का शुद्ध लाभ

नेशनल फर्टिलाइजर्स (National Fertilizers) का जनवरी-मार्च तिमाही मुनाफा गत वित्त वर्ष की समान अवधि के मुकाबले तीन गुना से भी अधिक रहा।

कंपनी ने 27.4 करोड़ रुपये के शुद्ध लाभ के मुकाबले 89 करोड़ रुपये का मुनाफा हासिल किया। कंपनी की कुल तिमाही आमदनी भी 1,642.8 करोड़ रुपये से 13.4% अधिक 1,863.1 करोड़ रुपये रही। इसके अलावा नेशनल फर्टिलाइजर्स का एबिटा 24.4% बढ़ कर 164.9 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 8.1% की तुलना में 8.9% रहा। बेहतर वित्तीय परिणामों का असर कंपनी के शेयर पर साफ दिख रहा है। बीएसई में नेशनल फर्टिलाइजर्स का शेयर 84.20 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मजबूती के साथ 87.45 रुपये पर खुला। करीब पौने 11 बजे इसमें 2.38% की मजबूती के साथ 86.20 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 19 मई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख